Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सल्ट में बनेगा ‘जीना स्मारक’, श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए सीएम त्रिवेंद्र, मंत्री यशपाल आर्य और अन्य

Uttarakhand


स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम त्रिवेन्द्र रावत, मंत्री यशपाल आर्य, सांसद अजय टम्टा, महामन्त्री संगठन अजय कुमार जी एवं अन्य

सल्ट (अल्मोड़ा)

सल्ट में बनेगा ‘जीना स्मारक’ : मुख्यमंत्री

  • सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सल्ट में स्वर्गीय जीना दंपति को दी श्रद्धाजंलि
  • क्षेत्र के विकास के लिए कीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

विधानसभा सल्ट के पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. जीना दंपति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों व प्रदेश के विकास में स्व. जीना का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके अधूरे कार्यों को राज्य सरकार पूरा करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने साल्ट क्षेत्र में जीना जी की स्मृति में एक स्मारक बनाने समेत क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को भावुक मन से श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सांसद अजय टम्टा और संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित मंत्री रेखा आर्य, डॉधनसिंह रावत एवं अन्य नेता श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

सल्ट में बोलते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत

मुखयमंत्री रावत ने कहा कि स्व. जीना से सबका बहुत ही सहज और सरल रिश्ता था। उन्होंने कहा कि स्व. जीना का अपने क्षेत्र के लोगों से गहरा लगाव था। कहा कि उनके कहने पर इस क्षेत्र जनहित की 63 विकास योजनाओं की मैंने घोषणाएं की हैं। जिसमें से 42 पूर्ण हो चुकी हैं। बाकी भी जल्द पूरा हो जायेंगी। इस मौके पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में स्व. जीना का स्मारक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने मार्चुला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के एडवेंचर मीट का आयोजन, हरडा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना, रामगंगा के तट को एंगलिग हब के रूप में विकसित करने, हरडा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के साथ ही स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के तहत बेहतर करने की घोषणा की।