Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधायक निधि बढ़ाकर 5करोड़ वार्षिक की गई, आंदोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण पर भी पुष्कर धामी कैबिनेट की मुहर, विस्तार से कैबिनेट के निर्णय

Uttarakhand


गैरसैण-चमोली (Big News Today) उत्तराखंड में विधायक निधि बढ़कर अब 5करोड़ रुपये हो गई है। गैरसैण में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए है।

महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई हैं। मंदिरो के सौन्दर्य करण के लिए सालाना 25 लाख मिलते थे अब 50 लाख मिलेंगे। राज्य की नई सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट में मिली मंजूरी, राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

विधायक निधि बढ़ाने को भी कैनिनेट की मंजूरी मिल गई है। विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ प्रतिवर्ष की गई है।