Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सड़क दुर्घटनाओं मे कैसे 50% तक कमी आए इस पर योजना बनाने की आवश्यकता: नरेश बंसल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाइब्रेरी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाइब्रेरी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्याें की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु गंभीर है इसको रोकने/कम करने हेतु निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में सुधारीकरण कार्य गतिमान है। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे।


राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में व केन्द्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कुशल नेतृत्व मे भारत सरकार द्वारा जनपदों से अपेक्षा की गई है प्रयास करें कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘‘जीरो फेटेलीटी’’ सप्ताह हो। सांसद बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून व उनकी टीम से सड़क दुर्घटनाओं मे कैसे पिछले दो वर्षों से 50 प्रतिशत् की कमी आए इस पर योजना बनाने के लिए निर्देशित किया साथ ही इस परिपेक्ष्य में हर माह की रिपोर्ट देने को कहा जिससे 50 प्रतिशत् तक सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आ सके।


उन्होंने अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए परिपालन के निर्देश दिए ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। कहा कि देश में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोग अपनी जान गवांते है तथा चार लाख से अधिक लोग घायल हो जाते है इस आंकड़े को कम करने हेतु सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 49 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए जिनमें से 30 ब्लैक स्पाट ठीक कर लिए गए है 19 ब्लैक स्पाॅट पर कार्य गतिमान है। इसी प्रकार जनपद में वर्ष 2021 में 135934 तथा वर्ष 2022 में 161520 कुल 297454 चालान वर्ष-2021-22 में किए गए है। माननीय सांसद ने दुर्घटना के मुख्य कारक ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीड पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्वार्थ अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज कुमार उप्रेती, संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून शैलेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय व एन के ओझा, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।