Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मतगणना-: भाजपा ने सभी ज़िलों में बनाए कंट्रोल रूम इन सभी पार्टी पदाधिकारियों को दी ज़िम्मेदारी देखिए नाम

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मतगणना को लेकर तैयारियों में जुट गई है I इसके लिए पार्टी प्रदेश मुख्यालय एवं जिलो में कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मे कंट्रोल रूम, मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही सभी जिलों मे मतगणना को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं के निराकरण एवं समन्वय बनाने के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी अभिकर्ताओं को जरुरी सुझाव दिए गये हैं।