Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Vedio: मंत्री यशपाल आर्य बोले मेरी दीदी थीं इंदिरा हृदयेश तो विधायक संजीव आर्य ने कहा कि बुआ छोड़कर चली गईं! नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

Uttarakhand


फोटो: मंत्री यशपाल आर्य श्रद्धांजलि देते हुए

हल्द्वानी ( B.N.T. Team )

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की सीनियर लीडर डॉ. इन्दिरा हृदयेश को मंत्री यशपाल आर्य और नैनिताल विधायक संजीव आर्य ने अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी है। मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य ने हल्द्वानी में इन्दिरा हृदयेश के अंतिम दर्शन करके श्रद्धाजंलि दी। मंत्री यशपाल आर्य और इन्दिरा हृदयेश के आपसी परिवार के अच्छे रिश्ते थे। एक लंबा समय दोनों ही परिवारों ने राजनीतिक समय भी साथ मे गुज़ारा है। ( नीचे वीडियो देखिये )

Vedio: मंत्री यशपाल आर्य एवं नैनिताल विधायक श्रद्धाजंलि देते हुए

मंत्री यशपाल आर्य कहते हैं कि उत्तराखंड के विकास में इंदिरा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन्दिरा जी से पारिवारिक रिश्ते रहे हैं वे उन्हें दीदी बोलते थे और एक भाई की तरह सम्बन्ध रखते थे उनसे।

वीडियो बयान: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

नैनिताल से विधायक संजीव आर्यमंत्री यशपाल आर्य ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि इंदिरा हृदयेश जी को वो बुआ कहकर बुलाते थे और वे उनकी मार्गदर्शक भी थीं। इंदिरा जी के जाने से वे स्तब्ध हैं और दुखी हैं।

वीडियो बयान: नैनिताल विधायक संजीव आर्य