हरिद्वार। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण हेतु 11 ईआरओ,64 एईआरओ,1715 मतदेय स्थलों पर 213 बीएलओ/सुपरवाइजर तैनात है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि विधानसभा वार सभी दल बीएलओ की सहायता के लिए बीएलए 2 तैनात करने की अपेक्षा की गई है, जिससे कि वह बीएलओ को बता सके कि यह मतदाता क्षेत्र में निवास करता है और गलत अपमार्जित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अनुपस्थित एवं अन्यत्रत शिफ्ट हो गए है एवं मृत हो गए है,उनका नाम संबंधित विधानसभा एवं मतदेय स्थल से मतदाता सूची से पृथक किया जाएगा।


