Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
कांठ (Big news today) । कांठ के निकट ग्राम गुलड़िया बहादरपुर स्थित श्री बालाजी दरबार एवं कमलनाथ आश्रम में मनोकामना पूर्ण होने पर ग्राम मिश्रीपुर निवासी सुनील सैनी फौजी द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया।
आश्रम के संस्थापक संत बाबा तेजराम उर्फ कमलनाथ के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, शनिचालीसा, भजन और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शनिसेवक सुरेंद्रनाथ ने बाबा शनिदेव का चोला अर्पित कर श्रद्धालुओं को आस्था का महत्व बताया। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुखराम सिंह मानु, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र यादव, चरन सिंह सैनी, प्रीतम सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



