Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

झंडा मेलाः सजने लगा श्री दरबार साहिब, पहुंचने लगी हैं संगते

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : श्री झंडे जी मेले के लिए श्री गुरु राम राय जी के श्री दरबार साहिब देहरादून में रौनक और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनक में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु शनिवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे।  झंडे मेले की प्रबंधन समिति ने अनुमान लगाया है कि पवित्र  ध्वज दंड के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 06 अप्रैल रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा। 

शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए।  महाराज  ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवम् देशवासियों को श्री झण्डे मेले की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने  झंडे मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवम् अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।  झण्डा मेला आयोजन समिति के द्वारा मेला तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री दरबार साहिब लंगर हाॅल में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इस समय संगतों के लिए 3 बड़े लंगर चल रहे हैं। 

रविवार  को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग से संगतें नए ध्वज दण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर जाएंगी। इस कार्य को लेकर सभी तैयारियों को पूर्णं कर लिया गया है। इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए देश विदेश से संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच चुकी हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास  महाराज की अगुवाई में रविवार सुबह 7ः30 बजे संगतें एसजीआरआर बाॅम्बे बाग से नए ध्वज दण्ड को लेकर प्रस्थान करेंगी। पवित्र ध्वज दण्ड को कंधें पर उठाए संगतें टीएचडीसी चैक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सामने से होते हुए लाल पुल चैक पहुंचेंगी, वहां से मातावाला बाग होते हुए श्री दरबार साहिब मेें ध्वज दण्ड को पहुंचाएंगी।