Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: पूर्व सीएम हरीश रावत अचानक रात में पहुंचे दून मेडिकल कॉलेज, कराया चेकअप, जानिए पूरी खबर।

Uttarakhand


फोटो (बाएं से): पूर्व सीएम हरीश रावत, ओएसडी जसबीर रावत, डॉक्टर अमर उपाध्याय

देहरादून (Big News Today)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक से रात को दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे और अपना चेकअप कराया है। हरीश रावत का चेकअप कॉर्डियोलॉजी डॉक्टर अमर उपाध्याय ने किया है। पूर्व सीएम के साथ उनके ओएसडी जसबीर रावत भी सहयोग के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि हरीश रावत का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ देर पहले हरीश रावत ने स्वास्थ्य में असहजता महसूस की थी।