Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Uttarakhand Election 2022: सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हरीश रावत ने मचाई खलबली, पोस्टल बैलेट में धांधली का दावा 

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है

विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने वीडियो जारी कर पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है।

https://fb.watch/blz0bmhant/

वीडियो का संज्ञान लेने का किया आग्रह 
हरीश रावत ने निर्वाचन आयोग से इस वीडियो का संज्ञान लेने का आग्रह भी किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है। 

जिसमें किसी सैन्य कैंप में एक आदमी कई पोस्टल बैलेट पर हस्ताक्षर करते और एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी के नाम के आगे टिक करता दिखाई दे रहा है।