Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Uttarakhand


देहरादून

उत्तराखण्ड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ विधान सभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देहरादून आ रहे गणेश गोदियाल और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

उत्तराखंड में भी विधान सभा चुनाव के लिए राजनेतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और यूकेडी के साथ सभी प्रमुख दल मार्च 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अपनी अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में लग गए हैं। कांग्रेस हाई कमान द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस के असंतोष को समाप्त करते हुए उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष जहां गणेश गोदियाल को बना कर विधान सभा चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

तो वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस ने 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए दी हैं। हरीश रावत उत्तराखंड विधान सभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाकर 2022 के चुनाव की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी हैं। जबकि कांग्रेस में नया प्रयोग करते हुए इस बार चार कार्यकारी अध्यक्ष भी उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को दिए हैं।आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस के सेकडो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस नेताओं का काफिला भानिया वाला से डोईवाला होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधान सभा 2022 के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी मिली हैं उस पर कार्यकर्ताओं की मदद से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।