देहरादून ( Report By- faizy)
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नेहरू कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में रायपुर विधानसभा के कर्मठ विधायक उमेश शर्मा काऊ ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार’, ‘अहिंसा परमोधर्म’ का संदेश देने वाले हमारे महान राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने सत्य के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी के मुकाम तक पहुंचाया और अपने लक्ष्य को पाया। हम सब भी अपने जीवन में एक लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। उन्हें मूर्त रूप देने के लिए हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास भी करते हैं, लेकिन किसी को सफलता हाथ लगती है तो किसी को असफलता और किसी को आधी-अधूरी सफलता।

लाल बहादुर शास्त्री जी की उनकी सादगी तथा निर्णय क्षमता के लिए पूरे भारत में प्रशंसा की जाती है। हमारे इतिहास के बेहद अहम मौके पर उनके मजबूत नेतृत्व को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’

इस अवसर पर रुद्रेश शर्मा,बीना बहुगुणा, प्रकाश बडोनी की उपस्थिति में नेहरू कॉलोनी के गांधी पार्क में सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए,और सभी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

कार्यकर्ताओं में पार्षद नेहरू कॉलोनी विनोद नेगी, विमल उनियाल, राकेश पंडित, कार्यकर्ता हंस राज चमोली, प्यारे लाल ,महेंद्र पुंडीर, सेमवाल, अर्चना बागड़ी, बीना उनियाल, विजय गिरी ,रायपुर मीडिया से अर्नोल्ड और सहयोगी ऋतु ,आशा प्रिया, परम पंत आदि उपस्थित रहे।