Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जानिए एम्स में कैसी हालत है वयोवृद्ध पर्यवरणविद्द सुंदरलाल बहुगुणा की, विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम लगी है इलाज में

Uttarakhand


फाइल फोटो: पर्यावरणविद्द सुंदरलाल बहुगुणा।

ऋषिकेश/ देहरादून

कोविड के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 86 प्रतिशत पर है। पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। वह डायबिटीज के पेशेंट हैं और उन्हें कोविड निमोनिया है। विभिन्न रोगों से ग्रसित होने के कारण वह पिछले कई वर्षों से नियमिततौर पर दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। 94 वर्षीय बहुगुणा को कोरोना संक्रमित होने के बाद बीती 8 मई को एम्स में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वह सिपेप पर हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल 86 प्रतिशत पर है। उनका उपचार कर रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इलेक्ट्रोलाइट्स और लीवर फंक्शन टेस्ट सहित उनके रक्त में अनियंत्रित स्तर के ब्लड शुगर की जांच और निगरानी की सलाह दी है।