Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इस सर्दी, लाएं बदलाव-डीएम देहरादून सोनिका की एक अच्छी पहल ,लोगों से की अपील अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को करे भेंट

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

बढ़ती ठंड के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , जिसको लेकर डीएम देहरादून सोनिका ने एक बड़ा कदम बढ़ाया है ,जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक कदम बढ़ाया गया है, जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है ।

तो आएं गरम लिबास के रूप में अपना स्नेह पहुंचाएं:

गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क करे अपना पता हमें बताएं और हमारी टीम आप तक पहुंचेगी ।

या आप दिए गए पते पर भी कपड़े पहुंचा सकते हैं ।

भेंट करने का स्थान:

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बसों में आप कपड़े दान कर सकते हैं

एवं

वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चौक

भेंट किये हुए कपड़ो को जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद तक पहुँचाया जाएगा।