Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीएम आवास कूच करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: वनंतरा रिसॉर्ट मामले में सीबीआइ जांच और वीआइपी के नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर 51 दिन से ऋषिकेश में आंदोलन चल रहा है। युवा न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले छह दिन से पांच आंदोलनकारी बेमियादी अनशन पर बैठे हैं।आज राजभव पहुंचे आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। राजभवन के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।  

अंकिता भंडारी हत्याकांड के छुपे हुए वीआईपी के नाम का खुलासा करने, अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI से कराने और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत 51 दिनों से ऋषिकेश में धरना जारी है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उतराखंड सरकार  गूंगी और बहरी हो चुकी है।

गौरतलब है कि वनंतरा रिसॉर्ट मामले में हरिद्वार रोड मंडी तिराहा के समीप युवा नया संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवनचंद्र कापड़ी सहित कई संगठन नेता यहां आकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वनंतरा रिसॉर्ट महिला कर्मी के माता-पिता भी यहां आकर धरना दे चुके हैं।