Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

संयुक्त निदेशक सूचना राजेश कुमार हुए सेवानिवृत, देखिये कैसे दी गई विभाग से विदाई

Uttarakhand


फ़ोटो: सेवानिवृत्ति पर जेडी राजेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए डीजी रणवीर चौहान एवं अन्य

देहरादून- 30 जून 2021 ( रिपोर्ट: फैज़ान खान ‘फैज़ी’)

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक राजेश कुमार 30वर्षों की नोकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में बुधवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। राजेश कुमार ने 02 फरवरी, 1991 से 30 जून, 2021 तक विभाग को अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति से पूर्व कुमार मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के साथ ही विभाग में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे।

फोटो: जेडी राजेश कुमार को उपहार देते हुए डीजी डॉ रणवीर चौहान

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के लिए बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति एक सुखद अनुभव होना चाहिए। अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से जेडी राजेश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के उपरान्त भी राजेश कुमार से आत्मीय सम्बन्ध बने रहेंगे। महानिदेशक रणबीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

फोटो: विभाग की तरफ से उपहार देते हुए डीजी रणवीर चौहान, एडी अनिल चंदोला एवं अन्य

संयुक्त निदेशक राजेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। विदाई कार्यक्रम में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां एवं सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  संयुक्त निदेशक राजेश कुमार के रिटायरमेंट पर बिग न्यूज़ टुडे परिवार भी उनको शुभकामनाएं देता है। अपनी व्यवहार कुशलता से विभाग और मीडिया कर्मियों के बीच उन्होंने अपनी अलग ही छवि बनाई है।