Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रशासन की मतगणना की तैयारियां पूरी, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना होनी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तैयारियां कर ली गई है। मतगणना स्थल से 100 मीटर के दायरे को जीरो जोन बनाया गया है।
राजधानी देहरादून की बात करें तो लगभग 500 पुलिसकर्मियों का पहरा मतगणना के दिन रहेगा। हालांकि इस बार पुलिस के लिए कुछ सहूलियत विजय जुलूस को लेकर रहेगी। क्योंकि इस बार विजय जुलूस पर कोविड के चलते प्रतिबंध है। देहरादून जिलाधिकारी ने भी मतगणना स्थल पर बिजली सेवा, सीसीटीवी, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना आगामी 10 मार्च को होगी। .डीएम ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के दिन मतगणना स्थल के 100 मीटर दायरे को जीरो जोन बनाया जाएगा। जिसमें किसी को भी बिना अनुमति के आने की आने नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी को विजय जुलूस निकालने की परमिशन नहीं दी गई है। मतगणना को लेकर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।

देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रयाप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई है।