Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: राज्यसभा प्रत्याशी डॉ- कल्पना सैनी ने भरा नामांकन , सीएम धामी , प्रदेश अध्यक्ष समेत मंत्रीगण और पदाधिकारी रहे मौजूद

Uttarakhand


देहरादून Report By-: BNT Bureau

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल की मौजूदगी में दिया नामांकन। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय से विधानसभा भवन तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

भाजपा ने राज्यसभा की खाली सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री पृथ्वी सिंह विकसित की बेटी डा. कल्पना सैनी को टिकट दिया है।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. कल्पना सैनी ने नामांकन पत्र जमा कराया।