Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्राईवेट अस्पताल संचालकों को आश्वासन देते हुए बोले मुख्य सचिव: “ऑक्सीजन एवं रेमिडिसिविर की आपूर्ति बढ़ाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं”

Uttarakhand


देहरादून ( By: Faizan Khan)

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के विभिन्न प्राईवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर उनकी समस्याओं के विषय में बात की। उन्होंने प्राईवेट अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन एवं रेमिडिसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेमेडिसिविर के लिए उपलब्ध कराए गए फाॅर्मेट में प्रतिदिन का डाटा उपलब्ध कराया जाए ताकि आवश्यकता के अनुसार रेमेडिसिविर उपलब्ध करायी जा सके। मुख्य सचिव ने इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीसी करते हुए कालाबाजारी पर लगाम लगाने और बॉर्डर पर सख्त चेकिंग नियम अपनाने जैसे कई निर्देश दिए थे

मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पतालों द्वारा पोर्टल पर रियल टाईम डाटा अपलोड किए जाने के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट हेतु प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अस्पतालों हेतु जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए जाने की भी बात कही। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे, राधिका झा, सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।