Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण , पंजीकरण के लिए सुबह सात बजे से खुला ऑनलाइन पोर्टल

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

पर्यटन विभाग ने सुबह सात बजे से खोला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री अभी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

सुबह 11 बजे से सचिवालय में शुरू होगी चारधाम यात्रा तैयारी बैठक

पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला होने की उम्मीद

सूत्रों की माने तो तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने का बना प्रस्ताव

पर्यटन विभाग ने पिछली यात्रा के अनुभव के आधार पर केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 15 हजार, बदरीनाथ के लिए 18 हजार, गंगोत्री के लिए 9000, यमुनोत्री के लिए 6000 संख्या तय करने का बनाया प्रस्ताव

इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधा, केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क तय करने, बसों का प्रबंधन, घोड़ा खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, पैदल मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था, शेड, बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत समेत कई व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया जाएगा।