Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति ने ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम जारी किया, युवक-युवतियों के निर्धारित स्थानों पर नामांकन शुरू

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा ब्राह्मण युवक युवतियों के विवाह में सहायक समिति के दूसरे विवाह परिचय सम्मेलन का पोस्टर जारी किया गया।

 समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया की समिति लगातार विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यो के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आज के एकल परिवार वातावरण में युवक युवतियो के विवाह में बहुत कठिनाईयां आ रही है। संयुक्त परिवार के विघटन के बाद एक उचित रिश्ते के अभाव में बच्चो के विवाह में बहुत विलम्ब हो जाता है। शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की सहायता करने के लिए समिति ने वर्ष 2022 में प्रथम बार ब्राह्मण युवक युवती विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसके सार्थक परिणाम समाज को प्राप्त हुए। अब समिति पुनः विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन समिति के 20 से 28मई तक प्रस्तावित छठे वार्षिक उत्सव में रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक जगद्गुरु  रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा 21 मई रविवार को कथा स्थल हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करेगी।

विवाह परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण फार्म 20 फरवरी से समिति कार्यलय विजय रतूड़ी मार्ग,मिश्रा इलेक्ट्रिकल जी एम एस रोड निकट इफोटेल होटल,शर्मा इलेक्ट्रिकल पटेल नगर,बनवारी लाल आत्मा राम कांवली रोड,गोपाल टेंट हाउस शिवाजी धर्मशाला,वासु ट्रेडर्स राँझावाला रायपुर,यॉर्क एसीसीरीज़ टैगोर विला,शशांक त्रिवेदी पूजा स्टोर कृष्ण नगर चौक,चित्रा फ़ोटो स्टूडियो धर्मपुर,साईं पत्ता स्टोर पिठ्ठी वाली गली हनुमान चौक,पंडित डेरी नेशविला रोड,गौड़ प्रॉपर्टीज़ बल्लीवाला चौक,एस के केबल नेटवर्क त्यागी मार्किट प्रेम नगर,कवंर सैन राजेश शर्मा आटा चक्की तिलक रोड,डॉ दिनेश कौशिक “कौशिक क्लिनिक”पंचेडा रोड मुजफरनगर आदि स्थानों पर उपलब्ध होंगे जनता की सुविधा हेतु अन्य स्थानों पर भी पंजीकरण फार्म उपलब्ध करवाए जाएंगे।

फार्म पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च 2023 निश्चित की गई है।

विवाह परिचय सम्मेलन हेतु प्राप्त पंजीकरण विवरण में से युवक युवती का मुख्य परिचय समिति की वार्षिक पत्रिका देवभूमि ब्राह्मण संजीवनी के छठे अंक में प्रकाशित किये जायेंगे व पत्रिका का अनावरण दिनांक 21 मई 2023 को आयोजन स्थल पर होगा। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए विवाह परिचय सम्मेलन में यदि ब्राह्मण वर्ण के साथ अन्य वर्ण के युवक युवती का भी परिचय पंजीकरण होगा तो उसको भी आदरपूर्वक सम्मिलित किया जाएगा।

      प्रेसवार्ता मे समिति संरक्षक आर एन शर्मा, पवन शर्मा, लालचन्द शर्मा, एम सी शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, ,अनिता शर्मा, डॉ रचना शर्मा व विजय जोशी,अनुराग गौड,राजगीता शर्मा,संजय मिश्रा, देवाशीष गौड,डी के शर्मा, अजय कुमार वशिष्ठ,अभय उनियाल,नितिन शर्मा,अपर्णा शर्मा,श्वेता शर्मा,रामगोपाल शर्मा,उमा कोठारी,प्रदीप कोठारी,सचिन शर्मा,के आर भट्ट,जे पी डबराल,राजेश शर्मा,विजय,राजू,प्रमोद कुमार,विचित्र शर्मा,वासु वशिष्ठ आदि सम्मलित रहे