Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विजय संकल्प यात्रा के प्रचार रथों को किया रवाना

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के प्रचार रथों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हर की पौड़ी पर मां पतित पावनी गंगा जी की पूजा करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रथ का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर यात्रा के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी यात्रा गढ़वाल प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं जिला महामंत्री विकास तिवारी आदेश कुमार सैनी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी की यह यात्रा 18 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा तत्पश्चात चुनावी माहौल बनाने के लिए शहर में रोड शो निकाला जाएगा पूरे शहर को झंडा बैनर से पाट दिया गया है।