नैनीताल 18 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की। राज्यपाल ने सर्वप्रथम कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मंडल से जुड़े प्रमुख विषयों, उपलब्धियों एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कुमाऊं मंडल के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
दीपक रावत ने बताया कि कैंची धाम के लिए बनाया जा रहा बाईपास लगभग तैयार हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर आगामी दो से तीन माह में तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में राजस्व, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भूमि विवादों के निस्तारण और होमस्टे संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भूमि म्यूटेशन (नामांतरण) प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भूमिधर की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए अब लोगों को पटवारी चौकी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि पटवारी गांवों में जाकर चौपाल आयोजित कर मौके पर खतौनी का वाचन और आवश्यक संशोधन कर रहे हैं। इस अभियान के तहत करीब 25 हजार लाभार्थियों के नाम दर्ज किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण में भी विशेष अभियान चलाकर लगभग 12 हजार मामलों का निस्तारण कर शून्य लंबित स्थिति हासिल की गई है।
उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से बीमा दावे, बैंक संबंधी कार्यों और संपत्ति उत्तराधिकार में कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए इस व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई।जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि सीमांकन, मेड़ विवाद, पैमाइश, गूल पर अतिक्रमण तथा पारिवारिक भूमि बंटवारे (कुर्रे) जैसे राजस्व विवादों के समाधान के लिए जनपद में राजस्व प्रवर्तन समिति का गठन किया गया है। इस नवाचार के तहत अब तक करीब 3,400 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जिले में कई स्थानों पर होमस्टे को व्यावसायिक होटल की तरह संचालित किया जा रहा है, जो मानकों के विपरीत है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 300 होमस्टे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिले की प्रमुख उपलब्धियों, चुनौतियों तथा कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।
साथ ही पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु किए गए इंतजामों और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं शिक्षा व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय हैं। श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अंकिता भंडारी प्रकरण, चंपावत घटना एवं अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने में विफल साबित हुई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान नेताओं ने अग्निवीर योजना को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं की उम्मीदों को प्रभावित किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रीति, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, कमलेश्वरी देवी, दमयंती रावत, सोनिका नेगी, जानकी बुड़ाकोटी, शहनाज़ शमशीर, कार्यालय सचिव राजीव कपूर, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह गुसाई, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा राजीव जखमोला जी , कुंवर सिंह रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज , महामंत्री मानेश्वर सिंह सैनी, संरक्षक विजय माहेश्वरी, पूर्व सैनिक अनिल वर्मा, प्रदेश सचिव राजा आर्य, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस द्वारीखाल शुभम सुयाल जी, अनुज रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा, सुनील थापा, विनोद नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया अनिल, जिला अध्यक्ष एनएसयूआlई, शिवम भूषण, चंद्रमोहन सिंह, सुल्तान सिंह, देवेंद्र सिंह नैथन, राजन चार्ल्स, पार्षद एम.एम., मनदीप सिंह, पवन नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


