Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा ने चलाया अनुशासन का चाबुक, ठुकराल, रांगड़ समेत 6 लोगों को किया पार्टी से निष्कासित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। जिन सदस्यों पर कार्यवाही की गई है उनमे टीका प्रसाद मैखुरी कर्णप्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल तथा राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।