Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

किसानोंं को पूर्व की भांति 1200 रुपए में डीएपी खाद का बैग मिलेगा, बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Uttarakhand


देहरादून ( Report by: Faizan Khan ‘Faizy’

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि मोदी सरकार किसानोंं की हितो के प्रति सचेत और गंभीर है।किसानोंं को पूर्व की भांति 1200 रुपए में डीएपी खाद का बैग मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानोंं के हितो को लेकर गंभीर है और डीएपी खाद में उपयोग में आने वाले फॉस्फोरिक एसिड व अमोनियम की कीमतो में अंतराष्ट्रीय स्तर पर बृद्धि के बावजूद खाद की कीमतो में बृद्धि नहीं की गयी।

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से पत्रकारों से वर्चुअल वार्ता करते हुए भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कीमतो में खाद निर्माण में जरुरी फॉस्फोरिक एसिड व अमोनियम में 60 से 70 प्रतिशत तक की बृद्धि हुयी है, जिससे एक बैग की लागत लगभग 2400 रुपए के लगभग आ रही है। इसमें 500 रुपए कम्पनी को सब्सिडी के बाद कम्पनी इसे बाजार में 1900 तक बेच रही थी। केंद्र सरकार ने सब्सिडी बढाकर किसानोंं पर महंगाई का बोझ न डालकर उन्हें पूर्व की भांति 1200 रुपए में ही मिलेगा। इससे 14775 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा।

   प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानोंं की आय दो गुनी करने की पहल का पूरे देश में असर पड़ा है। उतराखण्ड में सरकार ने ज़ीरो ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने,पर्वतीय जिलों में कलस्टर प्लान, अच्छे बीज तथा उपकरण से किसानोंं को साधन संपन्न करने की कई योजनाएँ है। मदन कौशिक ने कहा कि किसानोंं के साथ भावनात्मक जुड़ाव के चलते संगठन स्तर पर किसानों से संबाद जारी है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसके लिए विशेष आभार जताया।