Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आस्था पथ पर भी होंगे बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टूडे: 11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब आस्था पथ से भी दिखेगा। जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं। 50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं। आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।