Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

क्षेत्रीय विधायक ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Dehradun Uttarakhand






कांठ।  विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अपने कांठ स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए हुए लोगों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।


        विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर  ने अपने कांठ स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए हुए लोगों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल समस्याएं सुनना ही नहीं बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना भी है।

इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं है, इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाए, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनहितकारी विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता को बताएं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए थे।

समाजवादी सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं आम जनता की परेशानियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, साथ ही समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को लोगों के बीच लेकर जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की महनत, लगन और जनता के सहयोग से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तथा अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता विक्रम सिंह यादव जिला उपअध्यक्ष,  अंजार चौधरी, मनोज चौधरी, सकलैन चौधरी, फैसल, भूरा खान, साबिर प्रधान जी, शहजाद मकरानी, सतवीर सैनी, राशिद सैफी, मुकेश जाटव, अमर सिंह जाटव, राम चरण, सुमित कुमार, रूपेश कुमार, शमीम अहमद आदि लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *