Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्य में बनेगा आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल, अंतरार्ष्ट्रीय आयुर्वेदिक शोध संस्थान, आयुर्वेदक डॉक्टर्स को मिला तोहफा! और भी बहुत कुछ योग और आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए! मंत्री हरक सिंह रावत ने गिनवाए सरकार के फ़ैसले।

Uttarakhand


सीएम तीरथ सिंह रावत, आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत और IAS चंद्रेश कुमार

देहरादून ( Report: Faizan Khan ‘Faizy’ )

गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में देश का पहला आयुर्वेदक कैंसर संस्थान बनेगा, इसको लेकर सरकारी स्तर पर प्राथमिक तैयारियां शुरू हो रहीं हैं। कोटद्वार के कण्वाश्रम चरकडंडा में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान स्थापित किया जाएगा। सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर्स को आवश्यकता पड़ने पर अब एलोपैथिक दवाई लिखने की अनुमति होगी। इनके अलावा राज्य के गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित अन्य पर्यटन केंद्रों पर पंचकर्म एवं योग सेंटर बनाये जाएंगे।

सरकार के फैसलों की ये सभी जानकारियां राज्य के आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मीडिया को दी हैं। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री हरक रावत ने कहा कि राज्य में 50 वेलनेस और योगा सेंटर स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योगा में डिग्री कोर्स भी शुरू किया जाएगा, इसको लेकर विभाग और विश्विद्यालय पर तैयारी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं आयुर्वेद विश्वविधयालय देहरादून में एक ऑडिटोरियम स्थापित किया जाएगा, जिसमें योगा कार्यक्रमों के अलावा विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियां भी हो सकेंगीं।

आयुष विभाग के मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का कहना है कि योग और आयुर्वेद को व्यवहारिक तौर पर लोगों के और ज्यादा नजदीक से जीवन मे जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। और इसके लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय योगा का डिग्री कोर्स शुरू करेगा।