Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड-: मौसम का मिज़ाज फिर बिगड़ा पहाड़ों पर बारिश और बर्फ़बारी मैदानी इलाक़ों में ओलावृष्टि

Uttarakhand


उत्तराखंड बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। तो वही मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।कई इलाक़ों में ओलावृष्टि भी हुयी है

उत्तरकाशी के बडकोट में यमुनोत्रीधाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है। ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देवभूमि में तीन दिन बारिश हो सकती है।

मसूरी में हल्की बारिश शुरू हो गई है। जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई टिहरी के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। चमोली जिले में मौसम खराब हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

बदरी-केदार में जमकर हुई बर्फबारी
इससे पहले, शुक्रवार को बदरी-केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है जबकि घाटी क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ देर रात तेज बारिश हुई। केदारनाथ में लगभग दो फीट से अधिक नई बर्फ जमा हुई है जबकि यहां पहले से आठ फीट तक बर्फ है।

सभी पुनर्निर्माण कार्य ढाई माह से बंद
शीतकाल में बीते नवंबर माह से अब तक धाम में दस से अधिक बार भारी बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां सभी पुनर्निर्माण कार्य ढाई माह से बंद हैं। साथ ही बिजली, पानी और संचार सेवा भी ठप है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी जंगलचट्टी तक चार से पांच फीट बर्फ है।

इधर, गौरीकुंड, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी जमकर बर्फ गिरी है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, कालशिला और पर्यटक स्थल चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, हरियाली कांठा में दो से ढाई से फीट तक नई बर्फ जमा हुई है।

रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली में देर रात्रि तक बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी।