Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

वरिष्ठ भाजपाई उपेंद्र बडोनी को बनाया गया अजबपुर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : भारतीय जनता पार्टी के अजबपुर मंडल का वरिष्ठ भाजपाई उपेंद्र बडोनी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकेरती ने उन्हे अजबपुर मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। आशा जताई है कि वे आगे भी इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे।

Photo: बीजेपी देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल (बाएं से दूसरे) एवं अन्य के साथ खड़े मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र बडोनी ( एकदम दाएं)।

नव नियुक्त उपेंद्र बडोनी ने बीजेपी संगठन में ये जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक उमेश शर्मा काउ, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती का आभार जताया है।

बडोनी ने कहा कि पार्टी संगठन से मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। अजबपुर मंडल का उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई एवं दी हैं। जिसमें पंकज जेदली, राजीव टोडी ‘सन्नी’ तथा हंस चमोली हनी, मोहन काला सहित कई भाजपाई शामिल हैं।