Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली, बोर्ड बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में अगले वित्त वर्ष से बिजली फिर महंगी हो सकती है। मंगलवार को यूपीसीएल बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। इस आधार पर ही यूपीसीएल 15 दिसंबर तक नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा।

सोमवार को यूपीसीएल में ऑडिट कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यूपीसीएल के भावी खर्चों और कमाई पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि यूपीसीएल ने जो टैरिफ प्रस्तावित किया है, वह कहीं न कहीं आने वाले वर्षों में निगम को घाटे से उबारने में मदद करेगा। बोर्ड की अंतिम मुहर लगने के बाद ही यूपीसीएल इसे लेकर नियामक आयोग जाएगा। इसके बाद नियामक आयोग इस पर जन सुनवाई करेगा और फिर एक अप्रैल 2023 से नई विद्युत दरें लागू हो जाएंगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नई दरों पर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद वह 15 दिसंबर तक आयोग जाने की तैयारी कर रहे हैं।