Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सौरभ थपलियाल को मिला प्रबुद्ध वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए विजयी बनाएं: बंसल

Uttarakhand


देहरादून। सौरभ थपलियाल ने कई वर्षों से  पार्टी के अनेक पदों पर रहकर संगठन की सेवा की है और अब आने वाले समय में आप सबके आशीर्वाद से नगर निगम में अपनी सेवा देकर महानगर देहरादून को राष्ट्रीय स्तर पर  प्रथम स्थान पर लेकर आएंगे। ये बात सांसद नरेश बंसल ने कही है। कैंट विधानसभा के अंतर्गत विधायक सविता कपूर  के नेतृत्व में बुधवार को देर रात प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ जनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए एक ईमानदार छवि के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी चुना  है।

केंद्र में मोदी  सरकार उत्तराखंड को कई सौगातों के माध्यम से उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है।
भारत सरकार ने महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी का आरक्षण दिया है। साथ ही उत्तराखंड आंदोलनकारी के सम्मान के लिए 10 फीसदी का क्षैतिज आरक्षण , प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में वृद्धावस्था पेंशन योजना को बढ़ाकर 1500 की है।

अब पति-पत्नी दोनों को पेंशन भी सुनिश्चित की है। हमारी सरकार कई योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए लगातार कार्य कर रही है। हम सब लोगों को यह समझना होगा कि विकास सुशासन लाना है तो भाजपा को जिताना है। इस संकल्प के साथ अधिक से अधिक मतों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सौरभ थपलियाल को विजयी बनाएं।

कार्यक्रम में विधायक  सविता कपूर ने सभी का अभिनंदन किया और कहा कि आप सब वरिष्ठ जनों ने पूर्व समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर समाज के विकास में अपनी अहम योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की तरह इस चुनाव में भी अधिक से अधिक जागरूकता के साथ भाजपा को विजयी बनाएं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने  कहा कि आप सब वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद ही मेरे लिए जीत का मंत्र होगा। मेरा एक मात्र उद्देश्य है महानगर देहरादून को स्वच्छ और हरित दून के स्वरूप में लाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर लेकर आऊं। नशा मुक्त देहरादून के संकल्प को पूरा करूं और निरंतर समाज की सेवा में अपनी पूर्ण भूमिका अदा करूं।

कार्यक्रम में डॉ ओपी कुलश्रेष्ठ, डॉ आदित्य कुमार ,अशोक वर्मा ,जोगेंद्र पुंडीर, श्याम अग्रवाल ,विशाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित पुंडीर ,मनीष पाल, आशीष शर्मा ,विपिन खंडूरी व संतोष सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के वरिष्ठ जन, पूर्व सैनिक व सामाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।