Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में आज भारी बारिश के आसार

Uttarakhand


चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी जनपदों में कही-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।
 

राजधानी देहरादून में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। दून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन सुचारु
वहीं रविवार को सुबह से ही देहरादून सहित अन्य सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। शनिवार रात से हो रही बारिश से एक बार फिर देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में मलबा आ गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।

देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में शनिवार देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन सुचारु है।

लालढांग में एक टापू पर फंस गए मजदूर
वहीं रात भर हुई बारिश से हरिद्वार में गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जिससे कुछ मजदूर लालढांग में एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने सभी को क्रेन से सुरक्षित बचा लिया।

उत्तराखंड: जान हथेली पर रखकर काठ के पुलों से नदियों को पार कर रहे पिथौरागढ़ के लोग |

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दून में भारी बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में आ सकती है कमी
कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी जनपदों में कही-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।

बारिश से घरों-दुकानों में घुसा पानी, कई जगह हुआ जलभराव
शनिवार रात करीब पौने नौ बजे से दून में हुई भारी बारिश के कारण घंटाघर, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक सहित तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं। नदी-नाले उफनाने से कई क्षेत्रों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया।

रिस्पना और बिंदाल नदी में उफान आने से नदी किनारे रहने वालों की रात दहशत में कटी। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 
कांडा के कपूरी में एक मकान ध्वस्त
बारिश एक बार फिर बागेश्वर जिले में तबाही मचाने लगी है। शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से कांडा के कपूरी में एक मकान ध्वस्त हो गया। सनगाड़-बास्ती मोटर मार्ग के मलबे से करीब एक हेक्टेयर जमीन बह गई। एक घराट (पनचक्की) भी क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के भनार में सड़क पर नाला आने से घायल को लेने को गई 108 एंबुलेंस रातभर फंसी रही।