Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टिहरी में आज से चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 का रंगारंग आगाज

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल पर टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में आज से चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 का रंगारंग आगाज हो गया है। इसमें देश-विदेश के पैराग्लाइडर दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें 64 पुरुष और आठ महिला शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 22 से 25 अप्रैल तक टिहरी झील के निकटस्थ कोटी कालोनी ग्राउंड में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन होगा। इसमें पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागी भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी।