Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

संगठन की शक्ति ही भाजपा की शक्ति है

Dehradun


विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक विचार-विमर्श
Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून (Big news today) । आज देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी गढ़वाल संभाग के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक में पार्टी के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्तिथि में पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *