Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया लोक गायक नेगी और अभिनेता हेमंत को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार सम्मानित

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित इन दोनों विभूतियों को उत्तराखण्डी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।

वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है।

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा एवं कला जगत को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *