कांठ। कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस पर मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई तथा सरकारी अस्पताल में पहुंचे मरीजों को फल वितरित किए गए ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नगर अध्यक्ष विनीत चौहान की अगुवाई में तहसील क्षेत्र के ग्राम सीमला स्थित शिव मंदिर में पहुंचे। कांग्रेस के सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्म महोत्सव पर पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजन बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ सिराजुद्दीन अंसारी एवं जिला महासचिव शरीफ अहमद आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में हिंदुस्तान का अनमोल हीरा मौजूद है जिनके नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है।
वरिष्ठ नेता मुनव्वर चौधरी एवं विनीत चौहान ने कहा कि किसान, पिछड़ा ,दलित ,व्यापारियों सहित प्रत्येक जाति एवं धर्म के लोगों को न्याय दिलाने में कांग्रेस ही सक्षम है। उनके जन्म दिवस पर सरकारी अस्पताल कांठ में पहुंचे मरीज को फल वितरित कर कांग्रेसियों ने अवगत कराया कि कांग्रेस की सभी को समान रूप से न्याय दिला सकती है।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता मेहंदी हसन ,महेंद्र सिंह, आनंद सिंह ,हुकम सिंह, जाफर अली, विजय भटनागर ,रईसुद्दीन तारीक रियाज आदि मौजूद रहे।



