देहरादून
कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं इसके चलते कांग्रेस ने उत्तराखंड की कोर्डिनेशन कमेटी और सोशल मिडिया कमेटी घोषित कर दी है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को कोर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया विभाग का शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पूर्व प्रवक्ता और मीडिया मामलों की अनुभवी शिल्पी अरोड़ा को सौंपी गई है। वर्तमान डिजिटल और सोशल मीडिया के युग में इसे राजनीतिक प्रचार का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी टूल माना जाता है।
“पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सोनिया गांधी जी, प्रभारी देवेंद्र यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी सहित पार्टी के उन सभी नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने ये बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी”” है:- शिल्पी अरोड़ा
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन सभी कमेटी की दिल्ली से लिस्ट जारी की है। उत्तराखंड कोंग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी में अध्यक्ष सहित 9 सदस्य होंगे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में बनी कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, राष्ट्रीय सचिव क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा और महामंत्री प्रकाश जोशी शामिल हैं। अनुषांगिक सँगठनों महिला कोंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष , एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष और युवा कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कोर्डिनेशन कमेटी में स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस में इस समय प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का गुट अलग और पूर्व सीएम हरीश रावत एवं उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा का गुट अलग माना जाता है। इसलिए अब माना जा रहा है कि कोंग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कोर्डिनेशन कमेटी में बैलेंस बनाकर नेताओं को शामिल किया गया है। ताकि मिशन 2022 की चुनौती में सफलता हासिल की जा सके। अब देखना होगा कि कोर्डिनेशन कमेटी में रहते हुए भी इन बड़े नेताओं में आपसी तालमेल कितना मज़बूत रहता है।