Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारियों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारियों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड चार धाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ बृजेश सती,यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, चारधाम महा पंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत अध्यक्ष उमेश सती, महापंचायत प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, अनिल नौटियाल, सोमेश आदि उपस्थित थे।