Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, छह लोगों की मौत की खबर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।

लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।