Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Morning Breaking-2: कांग्रेस को झटके की डबल डोज़, प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

सुबह सवेरे ही उत्तराखंड कांग्रेस को दो चर्चित चेहरे पार्टी छोड़ गए हैं। यानी कांग्रेस को झटके की एक ही दिन में डबल डोज़ लग गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन के साथ ही पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी ने भी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। डॉ आरपी रतूड़ी ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। जोकुछ उन्होंने लिखा है हम पाठकों के लिए नीचे हूबहू लिख रहे हैं।

आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं।
2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है।
इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।
डा0 आर0 पी0 रतूड़ी
देहरादून