Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धन्यवाद सीएम धामी जी… आपने सड़कों के गड्ढे भरने के दिये हैं सख़्त निर्देश, लेकिन सड़कों की क्वालिटी पर भी PWD अफसरों के पेंच टाइट करने की है ज़रूरत

Uttarakhand


हल्द्वानी (Big News Today)

खटीमा से हल्द्वानी को सड़क मार्ग से जाते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सड़कों के गड्ढे देखने और झेलने को मिले। सीएम पुष्कर धामी ने यात्रा के दौरान ही महसूस कर लिया कि यात्रियों की कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। उन्होंने सफर में ही मन बना लिया कि सड़कों के गड्ढों को लेकर अधिकारियों अल्टीमेटम देना है। हल्द्वानी पहुंचकर सीएम धामी ने अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं आज खटीमा से हल्द्वानी स्वयं सड़क मार्ग से आया हूं मुझे कई जगह सड़कों पर खड्डे मिले।

फोटो: हल्द्वानी में बैठक लेते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उम्मीद है कि सीएम के सख्त और गंभीर रुख के बाद सड़कों की हालत सुधारने के लिए विभाग युद्ध स्तर पर कार्य करेगा।

हल्द्वानी बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश : जल्द से जल्द सङकों को किया जाए गड्ढामुक्त, किसी प्रकार की लापरवाही न हो, अभियान के रूप में किया जाए काम

फोटो: हल्द्वानी में बैठक लेते हुए सीएम पुष्कर धामी

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सडकों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सड़कों की हालत को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी शायद गंभीर नहीं दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं सड़कों की क्वालिटी को लेकर भी उठने वाले सवालों को अधिकारी हमेशा टालने की कोशिश करते हैं। यानी अधिकारी चाहते ही नहीं कि सरकार कभी सड़कों की क्वालिटी को लेकर उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करे। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं सड़कों की हालत का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खटीमा से हल्द्वानी का सफ़र सड़क मार्ग से तय किया। इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जनपद के सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।