Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बारिश के कारण राजपुर क्षेत्र की इस बस्ती में मलबा आने से दो महिला और एक बच्चे की मौत , पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है- राकेश शाह थाना अध्यक्ष राजपुर

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

सोमवार को पुलिस सहायता नम्बर- 112 के द्वारा समय 04:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि काट बंगला बस्ती में एक मकान में मलवा आने से दो महिला एक बच्चा मलबे के नीचे आ गए सूचना पर तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राजपुर राकेश शाह अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो स्थिति को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तो मौके पर एसडीआरएफ टीम/ फायर सर्विस/ 108/ जेसीबी मंगवा कर रेस्क्यू कर मलबे के नीचे महिलाओं को निकाला गया ,जिनकी मौके पर ही मलबे के नीचे दबने से मृत्यु हो गई शव 108 के माध्यम से कोरनेशन हॉस्पिटल भेजे गए पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है!

मृतक गणों का नाम पता*

1-संगीता पत्नी दिनेश निवासी काट बंगला थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष।

2- दिनेश का 10 दिन का बच्चा

3-लक्ष्मी पत्नी मन्नू राजपुरा हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष
लक्ष्मी अपने भाई दिनेश के यहां काट बंगला में आए थी।

दिनेश का घर क्षतिग्रस्त हो गया।