Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

युवा व्यापारी राजन टंडन गोल्डी बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री

Uttarakhand


नजीबाबाद (Report- अहसान ‘गुड्डू’)

युवा व्यापारी नेता राजन टण्डन गोल्डी को पश्चिमी उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने राजन टंडन गोल्डी को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। अभीतक राजन टंडन गोल्डी नगर नजीबाबाद अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे।

प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने मनोनयन का पत्र जारी करते हुए राजन टंडन गोल्डी को शुभकामनाएं दी हैं। गोल्डी को प्रदेश मंत्री बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।