Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खण्डूरी को सीएम धामी और स्पीकर समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिवस की बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी का जन्मदिन आज विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।