Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज कुंद्रा के ऑफ़िस पर रेड बिज़नेस पार्टनर के ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस जारी

Uttarakhand





महाराष्ट्र

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। खबरों कि मानें तो इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है। बताया जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं और कुंद्रा के आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। साथ ही खबर है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है।