Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाईः प्रीतम सिंह

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। चकराता में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार खरा नहीं उतरी। पांच वर्ष में बदहाल सड़कों, अनियोजित विकास, बेरोजगारी व महंगाई के चलते डबल इंजन अनियंत्रित होकर भटक गया। जिससे आम जनता अपने आप को ठगी महशूस कर रही है। डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता के ग्राम जस्टा, खत तपलाड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। ग्राम जस्टा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भीड़ को देखकर उत्साहित नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डबल इंजन के नाम पर उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत से प्रदेश की सत्ता में बैठाया। लेकन सरकार ने जनता को जो दिवास्वप्न दिखाये उन्हे पूरा नहीं कर पायी। उत्तराखंड की जनता आज अपने आपको ठगा महशूस कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ने जनता की कमर तोड़कर रख दी। कर्मचारी, अधिकारी, बेरोजगारों के आंदोलन, पुलिस कर्मियों का शोषण होने पर आज उनके परिवार सड़कों पर उतर पाए हैं। कहा कि उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया जहां प्रदेश के पुलिस कर्मियों के परिवार सड़कों पर उतर रखे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्या क्या हो सकता है। मौके पर जगत सिंह, अमरसिंह, सरदार सिंह, भागीराम, नरेंद्र राणा, चकराता ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल, रज्जू चैहान, शमशेर सिंह चैहान, खुशीराम तोमर,शूरवीर सिंह चैहान, महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।