Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुष्कर धामी सरकार में वरिष्ठ मंत्रियों को मिले बड़े विभाग, यशपाल आर्य,सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत हुए भारी।

Uttarakhand


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी कैबिनेट

देहरादून

सीएम पुष्कर धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग। मंत्री यशपाल आर्य को आबकारी विभाग, मंत्री सतपाल महाराज को लोकनिर्माण विभाग, मंत्री हरक सिंह रावत को ऊर्जा विभाग भी दिया गया है। ये विभाग पहले सीएम त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत के पास ही रहे हैं।

इनके अलावा मंत्री धन सिंह रावत को पुराने विभाग रिपीट करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। मंत्री बंशीधर भगत को भी एक नया आईटी विभाग दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग, राजस्व और वित्त विभाग सहित 15 विभाग ही रखे हैं। देखिये पूरी लिस्ट।