Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने किया उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ, सचिव आर.राजेश कुमार रहे मौजूद

Dehradun Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे।

सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय  है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखंड सचिवालय संघ की सराहना की।

इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेश जोशी, डॉ रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा सहित कई अन्य सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।