Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: सीएम धामी के समर्थन में उतरे चंपावत के लाल पवनदीप राजन

Uttarakhand


देहरादून Report By-: Faizan khan (Faizy)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत उपचुनाव में 31 मई को मतदान होना है । पार्टी के सभी कैबिनेट मंत्री और कार्यकर्ता लगातार जनता से वोट माँग रहे है ।

हाल ही में सीएम धामी के समर्थन में इंडियन आइडल के विजेता और उत्तराखंड का लाल पवनदीप राजन भी सीएम धामी के समर्थन में उतरे।

चंपावत के लाल पवनदीप राजन ने देर शाम टनकपुर पहुँचकर सीएम धामी के समर्थन में एक संगीतमय प्रस्तुति दी।उन्होंने गढ़वाली गीत से अपनी प्रस्तुति शुरू की जिसको सुनकर सुनकर सैकड़ों लोग झूम उठे ।टनकपुर के गाँधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने किया , इस मौक़े पर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे ।